उत्तर प्रदेशराज्य

सीतापुर में महिला से गैंगरेप

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मानपुर थाना इलाके में एक महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। घटना संदिग्ध बताई जा रही है।

                 पीड़िता ने दर्ज कराया केस, जांच में सामने आया चौंकाने वाला मामला 

पीड़िता व आरोपी के बीच पैसे के लेनदेन का भी विवाद सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मानपुर इलाके के एक गांव की महिला का आरोप है कि शनिवार शाम वह गांव के पूरब गई थी।

अधिकारियों ने जांच की। दोनों पक्षों में रंजिश का मामला सामने आया है। सीओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता व आरोपियों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर एक सप्ताह पहले विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया घटना आपसी विवाद से संबंधित लग रही है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button