उत्तर प्रदेशराज्य

कोरोना संक्रमण और ठंड पर भारी आस्था

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :माघ मेला के पहले स्नान पर्व यानी मकर संक्रांति पर कोरोना संक्रमण और  ठंड व कोहरे पर आस्था भरी पड़ रही है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर संगम सहित गंगा तथा यमुना के सभी स्नान घाटों पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के स्नान का क्रम शुरू हो गया।

              मकर संक्रांति पर्व पर प्रयागराज में तड़के से ही श्रृद्धालुओं की पुण्य डुबकी का सिलसिला शुरू ।

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में संगम व गंगा के पवित्र जल में स्नान का सिलसिला भोर में आरंभ हो गया। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दिन में 2:03 बजे होगा, लेकिन मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए दूर-दूर से आए श्रद्धालु स्नान कड़ाके की ठंड के बीच करीब चार बजे से स्नान -दान और गोदान में जुट गए। संगम के अलावा गंगा के अक्षयवट, काली घाट, दारागंज, फाफामऊ घाट पर भी स्नान चल रहा है।

माघ मेला में कोविड-19 गाइडलाइन के चलते इनकी संख्या पिछले स्नान पर्व से कम है पर, आस्था में कहीं कोई कमी नहीं दिखी। उधर, इसी तरह कानपुर, वाराणसी, फर्रुखाबाद और गड़मुक्तेश्वर में भी श्रद्धालु सुबह से ही पुण्य की डुबकी लगाने स्नान घाटों पर पहुंचने लगे।

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर्व पर प्रयागराज में तड़के से ही श्रृद्धालुओं की पुण्य डुबकी का सिलसिला शुरू।

पांच ग्रहों का योग बना शुभ संयोग

सूर्य के मकर राशि के प्रवेश को मकर संक्रांति कहते हैं। मकर संक्रांति प्रात? सूर्योदय के बाद पुण्यकाल में पवित्र स्थानों पर स्नान दान का महत्व होता है। इस पुण्यकाल में स्नान, सूर्य उपासना , जप , अनुष्ठान, दान-दक्षिणा करते है। काले तिल, गुड़ , खिचड़ी, कंबल व लकड़ी के दान का विशेष महत्व है। 14 जनवरी के बाद मलमास के कारण रूके हुए मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इस बार गुरु शुक्र अस्त के चलते विवाह आदि मांगलिक कार्य अप्रैल से होंगे। सूर्य सुबह 8:30 बजे उत्तरायण हुआ और मकर राशि में प्रवेश कर गया। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:34 तक रहेगा। संक्रांति में दान और स्नान का महत्व है।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ कई राजनीतिक दल के प्रमुख ने दी मकर संक्रांति की शुभकामना

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति व खिचड़ी पर्व पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री कहा कि देश के विभिन्न भागों में मकर संक्रांति का विशिष्ट पर्व विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल व शारीरिक दूरी के पालन की अपील की है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुभकामना संदेश में कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे की भावना और राष्ट्रीय एकता की कड़ी को मजबूत करने का संदेश देता है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि मकर संक्रांति व दक्षिण में पोंगल पर्व की पूरे देश में सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं। पर्व सबके लिए सुख-समृद्धि लेकर आए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति पर बधाई दी। शुभकामना संदेश में कहा कि पावन ज्योति सभी के जीवन में हर्षोल्लास एवं उमंग की रोशनी लेकर आए।

Related Articles

Back to top button