उत्तर प्रदेशराज्य

महिला के बाद नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :किसी समय पांचाल देश की राजधानी रहे बदायूं में इन दिनों महिलाओं के प्रति अपराध की बाढ़ आ गई है। रविवार को यहां उघैती क्षेत्र के गांव में रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका पूजा करने गई थीं। जहां पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई तो बुधवार को माता के जागरण में गई एक नाबालिग के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया।

बदायूं के उघैती क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद नया मामला सामने आया है।

बदायूं के उघैती क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद नया मामला सामने आया है। यहां के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में जागरण में गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके आरोप में उसके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी के परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि जागरण कार्यक्रम के दौरान जब उनकी बेटी नहीं मिली तो उन्होंने उसे खोजने की काफी कोशिश की।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संकल्प शर्मा ने बताया कि गत चार जनवरी को सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्ष की एक किशोरी पड़ोस में हो रहे जागरण में शामिल होने गई थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला पिंटू नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां पर 20 वर्ष के वीरपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

वीरपाल को को दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आईपीसी की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को बयान में किशोरी ने आरोप लगाया है कि 20 वर्षीय वीर पाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि पिंटू गेट पर खड़ा था।

Related Articles

Back to top button