उत्तर प्रदेशराज्य

दिनभर चल सकती हैं तेज हवाएं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : लखनऊ में बृहस्पतिवार को सुबह की शुरुआत हल्के मध्यम कोहरे व तेज सर्द हवाओं के साथ हुई। बुधवार की तरह आज भी सूरज निकला और धीरे-धीरे कुहासा छंटने लगा। मौसम के अनुसार आज दिन में मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी, लेकिन सर्द हवाओं का सिलसिला दिन भर जारी रह सकता है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

जनवरी का पहला हफ्ता लगातार गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। छह जनवरी को भी अधिकतम पारा 28.9 डिग्री तक पहुंच गया था जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक था।

जनवरी का पहला हफ्ता लगातार गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। छह जनवरी को भी अधिकतम पारा 28.9 डिग्री तक पहुंच गया था, जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रहा। जोकि सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक था। पिछले 10 वर्षों में जनवरी के पहले हफ्ते में इतना अधिक तापमान कभी नहीं रहा। मंगलवार को भी अधिकतम पारा 27.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले वर्ष 2014 में एक जनवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रहा था। आज प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बुधवार को वाराणसी और फुरसतगंज में अधिकतम तापमान क्रमश 30 व 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान इटावा और बांदा में 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा और धूप निकलेगी। कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही भी रह सकती है। दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button