उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ सीवियर कोल्ड की ओर फिर बढ़ा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी की वजह से एकदम से ठंड में फिर इजाफा हो गया। दोपहर में धूप निकलने के आसार दिख रहे थे, लेकिन बादलों ने धूप की किरणों को रोक लिया। लखनऊ एक बार फिर सीवियर कोल्ड की ओर से बढ़ रहा है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अनुसार, आने वाले 2 दिनों में गलन के साथ सर्दी भी पड़ेगी।

लखनऊ में सुबह से छाई हुई धुंध।

सर्द हवाओं के कारण पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। घने बादलों के बावजूद रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। अधिकतम तापमान में जरूर गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह शनिवार की अपेक्षा अधिक रहा। रविवार को दिन का तापमान 17.5 सेल्सियस व रात का तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि अगले 2 दिनों तक इसी तरह से बादल और बरसात का माहौल बना रहेगा। 26 जनवरी से मौसम साफ होने की संभावना है।

रविवार को भी प्रदेश के कई जनपदों में बरसात हुई। लखनऊ में बरसात तो नहीं हुई, लेकिन शनिवार की बरसात का पूरा असर रहा। घने बादलों के चलते दूर–दूर तक सूर्य देव दिखाई नहीं पड़े। शाम के 4 बजे के बाद फिर से ठिठुरन बढ़ गई। रात 8 बजे तक तापमान में भारी गिरावट हो गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों को अभी कुछ दिन ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

Related Articles

Back to top button