उत्तर प्रदेशराज्य

30 फीट गहराई तक निकाली जाएगी परिसर की मिट्टी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राम मंदिर निर्माण के लिए नींव की डिजाइन तय होने के बाद अब मंदिर निर्माण की तैयारी शुरू हो चुकी है। 2.7 एकड़ से 30 फीट गहराई तक मिट्टी निकाली जाएगी। इसी क्षेत्र में मुख्य मंदिर निर्मित होगा। मिट्टी निकालने का कार्य शुरू हो चुका है। कार्यदायी संस्था इसमें जुटी है। सूत्रों के अनुसार जितने क्षेत्रफल में मंदिर निर्मित होना है, उसी रेंज से मिट्टी निकाली जाएगी। यह परिक्षेत्र 57,400 वर्ग फीट है। मिट्टी निकालने के बाद नींव निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा।

इस क्षेत्र में कई फीट नीचे तक पटान व बालू की सतह है। नींव की मजबूती व इसकी नई डिजाइन की वजह से मिट्टी हटाने का निर्णय लिया गया है।

एक निश्चित गहराई तक भूमि की खोदाई होगी। इसके बाद पत्थर, बालू व चूने की सतह बिछाई जाएगी। प्रत्येक स्तर को निश्चित तरीके से दबाव डाल कर स्थिरता व मजबूती प्रदान की जाएगी। इसके बाद प्लेटफार्म बना कर अपेक्षित निर्माण कार्य शुरू कर होगा।

 

Related Articles

Back to top button