उत्तर प्रदेशराज्य

मुफ्त में लगाई जाएगी जायडस वैक्सीन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कोवाक्सिन और कोविशील्ड के बाद अब मुफ्त में जायडस वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले फेज में 14 जिलों को यह वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसे 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को लगाया जाएगा। जायडस तीन डोज वाली वैक्सीन है, जिसे 28-28 दिन के अंतराल पर लगाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में पहले फेज में 14 जिलों में जायडस वैक्सीन निशुल्क दी जाएगी।

अब तक 17 करोड़ 42 लाख 41 हजार से अधिक डोज कोविशील्ड, दो करोड़ 16 लाख 33 हजार कोवाक्सिन और 51 हजार स्पूतनिक वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। स्पूतनिक सिर्फ निजी अस्पतालों में ही लगाई जा रही है। अब चौथी वैक्सीन के रूप में जायडस कैडिला कंपनी का टीका आ रहा है। पहले चरण में इसे लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर नगर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी जिले में उपलब्ध कराने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button