उत्तर प्रदेशलखनऊ

लंदन से लखनऊ लौटे 50 यात्री, अफसरों में मचा हड़कंप

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने कई देशों में खलबली मचा दी है। ऐसे में वहां से भारत लौटे यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई लिस्ट में लखनऊ में भी 50 यात्री आने का पता चला है। ऐसे में अफसरों में हड़कंप मच गया है। कारण, लिस्ट में पता दर्ज होने के बजाए उनका सिर्फ मोबाइल नंबर हैं। ऐसे में तलाश जारी है।

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है। वहीं 3 नवंबर से अब तक के ब्रिटेन से लौटे यात्रियों की पड़ताल के निर्देश दिए।

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है। वहीं 3 नवंबर से अब तक के ब्रिटेन से लौटे यात्रियों की पड़ताल के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को मिली लिस्ट में नौ दिसंबर से अब तक के 50 यात्रियों के ब्रिटेन से आने का ब्योरा मिला। मगर, इनका पता भी इसमें दर्ज नहीं है। ऐसे में मोबाइल नंबर से संपर्क कर उनके पते पर टीम भेजी जाएगी। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। साथ ही उन्हें 8 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। वहीं पॉ जिटिव मिलने पर उन्हें अलग वार्ड में रखा जाएगा। कोविड अस्पतालों में इन मरीजों के लिए अलग वार्ड आरक्षित किया जाएगा। एसीएमओ डॉ. एमके सिंह के मुताबिक ब्रिटेन से लौटे यात्रियों की जांच के लिए गुरुवार को टीम भेजी जाएगी। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे।

नवंबर अंत में आए यात्रियों का ब्योरा नहीं

केंद्र सरकार ने 3 नवंबर से ब्रिटेन से लौटे यात्रियों की मॉनिटरिंग-टेस्टि‍ंंग के निर्देश दिए हैं। वहीं स्वदेश लौटे यात्रियों का ब्योरा सिर्फ नौ दिसंबर के बाद का मिला है। इसमें भी सिर्फ मोबाइल नंबर हैं। कंट्रोल रूम से इन नंबरों पर कॉल की गई, तो कइयों से संपर्क नहीं हो सका। वहीं 3 नवंबर से आठ दिसंबर तक के यात्रियों का रि‍कॉर्ड नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button