उत्तर प्रदेशराज्य

कूड़े के ढेर में शव दबाने का मामला-लखनऊ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राजधानी के मोहनलालगंज में शटरिंग कारीगर की हत्या कर शव कूड़े के ढेर में दबाने के मामले में पुलिस के हाथ नामजद हत्यारोपित के खिलाफ अहम साक्ष्य मिलें हैं। हत्या में नामजद आरोपित रमाकांत त्रिपाठी की अहम भूमिका है। पुलिस जल्द ही मामले की विवेचना पूरी करके रमाकांत त्रिपाठी और वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी कर लेगी। इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला ने बताया कि नामजद हत्यारोपित के खिलाफ पुलिस को कई साक्ष्य मिलें हैं। उनकी तस्दीक की जा रही है।

लखनऊ मोहनलालगंज में युवक की हत्या कर शव कूड़े के ढेर में दबाने का मामला। एक महिला से नजदीकी के चलते हुई शटरिंग कारीगार की हत्या।

एक महिला से नजदीकियां बनी हत्या की वजह

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि हत्यारोपित के परिवार की एक महिला से शटरिंग कारीगर जीवन कश्यप (19) की बातचीत होती थी। यह बात रमाकांत त्रिपाठी और उनके परिवारीजनों को नागवार थी। इसी बात को लेकर जीवन कश्यप की हत्या की साजिश रची गई थी। कई दिनों से जीवन कश्यप की हत्या के लिए आरोपित मौका तलाश रहे थे।

शादी समारोह से लौटने के दौरान हुई हत्या

जीवन कश्यप के भाई लाभेंद्र के मुताबिक, 11 दिसंबर की रात भाई, पड़ोसी रमाकांत त्रिपाठी के साथ स्कूटी से शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। देर रात तक भाई नहीं लौटा। रमाकांत से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ढाबे के पास भाई को छोड़ दिया था। उसके बाद रविवार दोपहर मोहनलालगंज बस अड्डे के पास एक प्लाटिंग साइट पर जेसीबी से कूड़ा हटाने के दौरान जीवन कश्यप का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जीवन कश्यप की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसके परिवारीजनों ने रमाकांत के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

Related Articles

Back to top button