उत्तर प्रदेशराज्य

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर प्रतिमा का किया माल्यार्पण

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राजभवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ मौजूद समस्‍त मंत्रीगण व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कोटि-कोटि नमन किया।

लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती आज। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

वहीं, उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्‍होंने लिखा – ”भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन और किसान दिवस पर देश के सभी अन्नदाता किसान भाइयों एवं बहनों को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद।”

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुरानी फोटो ट्वीट कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उन्‍होंने लिखा – ” आज भाजपा के राज में देश के इतिहास में एक ऐसा ‘किसान दिवस’ आया है, जब उत्सव के स्थान पर देश का किसान सड़कों पर संघर्ष करने पर मजबूर है। भाजपा किसानों का अपमान करना छोड़े क्योंकि ‘देश का किसान, भारत का है मान’।

Related Articles

Back to top button