उत्तर प्रदेशराज्य

ठंडी हवा से यूपी के कई जनपदों में लुढ़का पारा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पहाड़ों से आ रहीं हवाओं का यूपी भर में असर है। नम हवाओं से कई जनपदों का परा लुढ़क गया। सर्दी की सबसे अधिक चपेट में पश्चि‍मी यूपी है। यहां कई डिग्री अधिकतम तापमान नीचे गया। वहीं पूर्वी यूपी में भी ठंड का असर है। राजधानी में दिन में धूप निकलेगी। मगर, गलन बकरार रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। यह प्रदेश के अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट लाएंगी। पहाड़ों पर कुछ दिन पहले बारिश हुई। वहीं अब बर्फबारी जारी है। इसका असर मैदानी इलाकों में पड़ना स्वाभाविक है। ऐसे में अब ठंड से मुकाबला करने के लिए आमजन को तैयार रहना होगा। बुधवार को भी सुबह से ठंडी हवाएं जारी हैं।

गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सि‍यस रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा।

अधिकतर जनपदों में लुढ़केगा पारा, बरेली में 11.5 डिग्री नीचे

राज्य में पहाड़ों की तरफ से उत्तरी-पश्चि‍मी हवा आ रही हैं। ऐसे में सूबे के अधिकतर जनपदों में पारा की गिरावट रही। बुधवार को हरदोई में 4.5, कानपुर में 4 , गोरखपुर में 3.2, वाराणसी में 3.1 , बहराइच में 4, बांदा में 3.5, बरेली में 11.5 डिग्री पारा अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आया । वहीं शाहजहांपुर में 7.6, नजीबाबाद में 7, मुजफ्फर नगर में 7.6, मेरठ में 8.1 व अलीगंढ में 6.7 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट पाई गई। इस दौरान राजधानी समेत अन्य शहरों के एयर क्वॉलटिली इंडेक्स में भी सुधार पाया गया। लखनऊ का एक्यूआइ 198 रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Back to top button