हादसे की सूचना पर सदमे में आए लोग
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :प्रतापगढ़ जनपद में कंधई थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पांच बरातियों की मौत की सूचना पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव भी पहुंची। वहां भी लोग सदमे में आ गए। खुशी का माहौल गम में बदल गया। कई लोग घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वहीं कुछ लोग वहीं रुके और शादी की रस्म सादगी के साथ पूरी की गई। हालांकि माहौल गमगीन ही रहा।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर निवासी रामनारायण यादव दीवानी न्यायालय में अर्दली हैं। उनकी तीन पुत्री प्रमिला यादव, कंचन यादव और सोनम यादव हैं। रविवार को सबसे छोटी पुत्री सोनम यादव की शादी थी। शादी में हंसी-खुशी का माहौल था।
जयमाल के बाद बोलेरो से प्रमिला के ससुराल पक्ष के लोग जा रहे थे वापस
रात में लगभग एक बजे जयमाल कार्यक्रम होने के बाद खाना खाकर प्रमिला के ससुराल पक्ष के लोग एक बोलेरो से वापस खजोहरी गांव जाने के लिए निकले। बोलेरो में प्रमिला का देवर भी था, जिसकी कुछ ही दिनों पूर्व सिपाही में भर्ती हुई थी।
ऐसे हुआ हादसा, जिसमें पांच लोगों की गई जान
कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा गांव के पास पट्टी प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर रविवार की रात लगभग 11:15 बजे बोलेरो ब्रेजा कार को छूते हुए अनियंत्रित हो गई।