उत्तर प्रदेशराज्य

 दो नई सड़कों का निर्माण, तीन का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण

स्वतंत्रदेश,लखनऊवृंदावन क्षेत्र में यातायात सुगम बनाने के लिए विजन-2030 के तहत पांच सड़कों का पुनर्निर्माण व चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसमें दो नए मार्ग भी बनेंगे। वृंदावन के मार्गों पर वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण नगर निगम ने 320.60 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराने की योजना बनाई है। विजन-2030 के तहत मथुरा-वृंदावन में 31 हजार करोड़ रुपये से करीब सौ से अधिक परियोजनाएं आने वाले पांच साल में विकसित की जाएंगी। इससे मथुरा-वृंदावन के मार्ग भी सुगम होंगे और कारोबार के साथ-साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं के कारण यहां के मार्गों पर साल-दर साल दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी के तहत नगर निगम ने वृंदावन के पांच मार्गों की दशा सुधारने और चौड़ीकरण कराने की योजना बनाई है। इसमें एनएच-19 से रामताल होते हुए सुगरख गांव तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण होगा। एनएच-19 से भरतिया होते हुए नहर के किनारे रामताल मार्ग तक सड़क का निर्माण होगा। इससे हाईवे से वृंदावन जाने वाले वाहन आसानी से पहुंच सकेंगे और जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी।इसके अलावा ओमेक्स सिटी से रामताल चौराहे तक सड़क निर्माण, मांट, वृंदावन से जहांगीरपुर मार्ग का चौड़ीकरण और वृंदावन परिक्रमा मार्ग से जैंत वाया देवी आटस मार्ग का चौड़ीकरण शामिल है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया है कि विजन-2030 के तहत 320.60 करोड़ रुपये लागत से पांचों मार्गों को विकसित किया जाएगा। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button