उत्तर प्रदेशराज्य

प्रयागराज तथा रायबरेली में भी सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:देश में लगातार बढ़ती महंगाई तथा बेरोजागारी को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के क्रम में उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। लखनऊ के साथ ही प्रयागराज, मथुरा, आगरा तथा अन्य जिलों में कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन किया। इनको सांकेतिक रूप से गिरफ्तार किया गया है।

 केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज प्रदेश में कांग्रेस के नेता सड़कों पर उतरे। लखनऊ में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के साथ कई नेताओं ने सचिवालय के घेराव किया। जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर ईको गार्डन में भेजा गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठी तो उनके साथ सासंद राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इको गार्डन में पुलिस हिरासत में दीपक सिंह ने कहा कि भाजपा की अहंकारी सरकार को याद रहना चाहिए कि सत्ता की ताकत से कांग्रेस की आवाज अब नहीं रुकेगी।प्रयागराज में केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद महर्षि भरद्वाज चौराहा पर शुक्रवार की दोपहर सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हो गए। सड़क पर बैठकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नेताओं से प्रदर्शन खत्म करके सड़क खाली करने का आग्रह किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इस पर पुलिस ने सबको जबरन उठाना शुरू कर दिया। दो दर्जन से अधिक नेताओं को हिरासत में लेकर सड़क खाली कराई गई।

Related Articles

Back to top button