ताजमहल के पास चढ़ाया जल
स्वतंत्रदेश, लखनऊ:ताजमहल को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। सावन के तीसरे सोमवार यानी आज अखिल भारत हिंदू महासभा ने ताजमहल में जलाभिषेक करने का ऐलान किया। ऐसे में पुलिस अलर्ट हो गई। रविवार रात में 10 पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया। 8 गिरफ्तार भी हुए हैं। फिर भी पुलिस को चकमा देते हुए कई कार्यकर्ता परिक्रमा करते हुए ताज कॉरिडोर की तरफ से यमुना किनारे पहुंच गए।ताजमहल से 300 मीटर से भी कम दूरी पर खड़े होकर सांकेतिक जलाभिषेक किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। हर-हर महादेव और श्रीराम के जयकारे भी लगाए। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने कहा, ”ताजमहल भगवान शंकर का मंदिर तेजोमहालय है।’

संजय जाट ने कहा, ”रविवार रात से सुबह तक पुलिस संगठन के हिंदूवादियों को पकड़ती रही। 12 बजे तक पुलिस ने अलग अलग जगहों से महासभा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जब हमने वादा किया था कि जलाभिषेक नहीं करेंगे। फिर भी हमारे घरों पर लाते क्यों मारी गई? इसी बात से क्षुब्ध होकर कार्यकर्ताओं ने यमुना किनारा रोड पर ताज कॉरीडोर की तरफ से ताजमहल का जलाभिषेक किया है।संजय जाट ने कहा, ”रविवार रात से सुबह तक पुलिस संगठन के हिंदूवादियों को पकड़ती रही। 12 बजे तक पुलिस ने अलग अलग जगहों से महासभा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जब हमने वादा किया था कि जलाभिषेक नहीं करेंगे। फिर भी हमारे घरों पर लाते क्यों मारी गई? इसी बात से क्षुब्ध होकर कार्यकर्ताओं ने यमुना किनारा रोड पर ताज कॉरीडोर की तरफ से ताजमहल का जलाभिषेक किया है।
अखिल भारत हिंदू महासभा की मीना दिवाकर और जितेंद्र कुशवाहा को पुलिस ने रविवार रात हाउस अरेस्ट कर दिया। साथ ही सभी मुख्य नेताओं के यहां पुलिस निगरानी बढ़ा दी। हिंदूवादी नेता अवतार सिंह गिल को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। संजय जाट ने कहा, “रात से पुलिस हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रखी है।”