उत्तर प्रदेशराज्य

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता का निधन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा विधान परिषद में नेता सदन अहमद हसन का शनिवार को निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। इससे पहले भी उनको उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्र के दौरान 16 दिसंबर को सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद उनको दिक्कत के बाद गुरुवार को केजीएमयू के लॉरी कॉडियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां उनसे मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता 75 वर्षीय अहमद हसन ने शनिवार को अंतिम सांस ली

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता 75 वर्षीय अहमद हसन ने शनिवार को अंतिम सांस ली। उनको शनिवार तड़के तबीयत अधिक खराब होने के कारण भर्ती कराया गया था। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक पूर्व आइपीएस अफसर अहमद हसन मुलायम सिंह यादव की हर सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। उनको समाजवादी पार्टी विधान परिषद से ही सदन में लाती थी। पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले अहमद हसन का विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान समाजवादी पार्टी के लिए भी एक झटका माना जा रहा है। अम्बेडकर नगर के मूल निवासी अहमद हसन अब लखनऊ में ही निवास कर रहे थे। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा अन्य नेताओं ने शोक जताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी भी उनके आवास पहुंचे हैं। 

Related Articles

Back to top button