उत्तर प्रदेशलखनऊ

अर्जुनगंज में बनेगा फोर लेन फ्लाईओवर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:अर्जुनगंज से पहले मरी माता के पास से  निकली पुलिया के बराबर से इसे  निकालने की योजना है। योजना के मुताबिक इसी रोड पर रेलवे क्रासिंग पर बने फ्लाईओवर से इसे कनेक्टक कर दिया जाएगा। वहीं मरी माता का मंदिर को सेतु निगम नहीं छुएगा, वही अपने स्थान पर ही रहेगा। खासबात रहेगी कि चौड़ीकरण होने से भविष्य  के लिए यह रास्ता भी वीवीआइपी हो जाएगा, क्योंकि वीवीआइपी मूवमेंट के समय अकसर यहां फ्लाईओवर की कमी महसूस की गई है। यह प्रस्ताव सेतु निगम को कई माह पहले दिया गया था। सेतु निगम इसके लिए सेना से बराबर संपर्क बनाए हुए है।

लखनऊ के अर्जुनगंज से पहले मरी माता के पास से निकली पुलिया के बराबर से इसे निकालने की योजना है।

सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप गुप्ता ने बताया कि सेना की करीब 2.37 एकड़ प्राेजेक्ट की गति के लिए चाहिए। इसके एवज में सेना  जमीन चाहेगी, उसके लिए प्रयास चल रहा है। सेना की जमीन पर ही फ्लाईओवर प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जितनी जल्दी जमीन मिलेगी,  उतनी जल्दी काम  शुरू होगा। माना जा रहा है इस पूरे प्राेजेक्ट को शुरू करने में एक से डेढ़ का साल समय लगेगा। प्रोजेक्ट पर लागत को लेकर  आंकलन किया जा रहा है। फ्लाईओवर करीब एक किमी. लंबा होगा। जो छावनी से पहले से संचालित  फ्लाईओवर को कनेक्ट  करने का काम  करेगा।

Related Articles

Back to top button