उत्तर प्रदेशराज्य

हरदोई में अखिलेश यादव का तीखा तंज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को सबसे बड़ी साजिश रचने वाली पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से ज्यादा कोई झूठ नहीं बोल सकता। भाजपा के लोग जाति-धर्म को आपस में लड़ाने की राजनीति करते हैं। इसलिए अब जनता बदलाव का मन बना चुकी है और प्रदेश में स्पष्ट बहुमत में सपा की सरकार बनेगी। एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप के पिता को श्रद्धांजलि देने बावन के मझरेता गांव आए पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने भाजपा की यात्राओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की यात्राएं कहीं नहीं दिख रही हैं। जबकि सपा की यात्राएं चारों तरफ चल रही हैं।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमँत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को सबसे बड़ी साजिश रचने वाली पार्टी बताया है।

राकेश टिकैत के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा हिंदू मुसलमान करके चुनाव जीतना चाहती है, पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से ज्यादा साजिश रचने वाली कोई पार्टी नहीं है। इन्होंने कहा था कि लैपटाप देंगे। बाबा मुख्यमंत्री ने क्या दिया। भाजपा ने कहा था कि किसानों की आय दो गुनी कर देंगे।

Related Articles

Back to top button