उत्तर प्रदेशराज्य

5 जिलों की सड़कें ‘कल्याण सिंह मार्ग’

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पूर्व सीएम कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ को श्रद्धांजलि देने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अयोध्या समेत 5 जिलों की एक-एक सड़कों का नाम कल्याण सिंह को समर्पित करने का फैसला किया है। अयोध्या में राम मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क ‘कल्याण सिंह मार्ग के नाम से जानी जाएगी। इसके अलावा लखनऊ, बुलंदशहर, अलीगढ़ और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नाम पूर्व सीएम के नाम पर रखा जाएगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सीएम के नाम 5 जिलों की एक-एक सड़क करने का ऐलान किया है।

विधानसभा की स्पीच को जारी किया जाएगा
उत्तर प्रदेश विधानसभा ने भी पूर्व सीएम कल्याण सिंह को अलग तरह से श्रद्धांजलि देने का फैसला लिया है। तय हुआ है कि बतौर सीएम कल्याण सिंह के विधानसभा में दिए गए स्पीच को जुटाकर उसे जारी किया जाएगा। अगले 5 दिन में वीडियो जारी किया जा सकता है।

89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (बाबू जी) ने शनिवार 21 अगस्त की रात 9 बजे 89 साल की उम्र में लखनऊ के SGPGI में आखिरी सांस ली।

Related Articles

Back to top button