परेड में प्रथम स्थान पाने वाली राम मंदिर की झांकी
स्वतंत्रदेश,लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने 72वें गणतंत्र दिवस की परेड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रदेश की झांकी को लेकर बड़ा फैसला किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की झांकी की प्रतिकृति को प्रदेश में गांव-गांव में घुमाया जाएगा।

देश में अव्वल रहने की विभिन्न 46 उपलब्धियां पहले ही हासिल कर चुके उत्तर प्रदेश ने आखिर राजपथ पर भी विजय पताका फहरा दी। गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निकाली गई श्रीराम मंदिर मॉडल की झांकी देश में सर्वोत्तम रही। इस आयोजन का प्रथम पुरस्कार पहली बार प्रदेश के खाते में आया है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर सभी राज्य अपनी झांकियां निकालते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग ने इस बार अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर मॉडल की झांकी निकाली। ‘अयोध्या : उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर’ शीर्षक से सजाई गई इस झांकी के जरिये दुनिया ने मंदिर की भव्यता के साथ ही श्रीराम द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता के संदेश को भी महसूस किया।
लखनऊ लौटकर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर अपर मुख्य सचिव सूचना डॉ.नवनीत सहगल और सूचना निदेशक शिशिर ने मुख्यमंत्री को पुरस्कार सौंपा। इस सफलता पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए प्रसन्नता और गर्व का अवसर है। झांकी के इस प्रतिरूप को प्रदेश में भी दिखाया जाएगा। जहां-जहां से यह झांकी गुजरेगी, वहां जनता इसका स्वागत करेगी और पुष्पवर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है।
लखनऊ लौटकर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर अपर मुख्य सचिव सूचना डॉ.नवनीत सहगल और सूचना निदेशक शिशिर ने मुख्यमंत्री को पुरस्कार सौंपा। इस सफलता पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए प्रसन्नता और गर्व का अवसर है। झांकी के इस प्रतिरूप को प्रदेश में भी दिखाया जाएगा। जहां-जहां से यह झांकी गुजरेगी, वहां जनता इसका स्वागत करेगी और पुष्पवर्षा की जाएगी।