उत्तर प्रदेशराज्य

पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ में दो गो तस्कर को किया गिरफ्तार किया है। आरोपित 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को सेक्टर-62 के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त ( एडीसीपी) कानून एवं व्यवस्था आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कोतवाली पुलिस गुरुवार रात सेक्टर 62 स्थित डी पार्क के पास गश्त पर थी।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुलजार कुरैशी बटला दिल्ली व रिजवान कुरैशी मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

इसी दौरान पुलिस को एक कार सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब आरोपितों को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपित तेजी से कार भागते हुए फरार होने लगे। इसी दौरान आरोपितों की कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने उन्हें दबोचने का प्रयास किया तो आरोपित कार से उतरकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने लगे। इसपर पुलिस ने भी बीच बचाव में फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है।

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रहते हैं आरोपित

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित पर अलीगढ़ व बुलन्दशहर में गो तस्करी के आरोप में 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुलजार कुरैशी बटला दिल्ली व रिजवान कुरैशी मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपित वर्तमान में दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक कार व भारी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए हैं। आरोपित दिल्ली सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश में गो तस्करी करते थे।

Related Articles

Back to top button