उत्तर प्रदेशराज्य

सपा के भू माफिया आरिफ अनवर हाशमी की संपत्ति कुर्क

 

 

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :उत्‍तर प्रदेश के बलरामपुर में जिला प्रशासन ने जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सबसे पहले हाशमी पेट्रोल पंप लालगंज उतरौला और गांधीनगर स्थित डिग्री कॉलेज की पहले कुर्की की प्रकिया शुरू की गई है। शुक्रवार सुबह कोहरे के बीच भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम की मौजूदगी में ढोल-नगाड़े के साथ विधायक की संपत्ति को जब्‍त किया गया। एसडीएम एके गौड़ ने बताया लगभग साठ करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति कुर्क की जानी है।

बलरामपुर खलिहान की जमीन के अभिलेखों में हेरफेर कर कब्जा करना के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी तीन माह से जेल में हैं बंद।

तीन माह से जेल में हैं पूर्व विधायक

खलिहान की जमीन के अभिलेखों में हेरफेर कर कब्जा करना के आरोप में सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को पांच सितंबर को पुलिस ने उन्हें सादुल्लाहनगर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। बताते हैं कि सादुल्लाहनगर के लोगों ने वर्ष 2018 में खलिहान की जमीन को अपने नाम कराने का आरोप लगाते हुए तत्कालीन प्रभारी मंत्री सुरेश राणा से शिकायत की थी। मंत्री के आदेश के बाद डीएम कृष्णा करुणेश ने जांच कराई। आरोप सत्य पाए जाने पर सादुल्लाहनगर थाने में पूर्व विधायक व तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय से अरेस्ट स्टे ले लिया गया था।

दो बार रह चुके हैं विधायक

आरिफ अनवर हाशमी दो बार समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। पहली बार वर्ष 2007 से 2012 तक सादुल्लाहनगर विधानसभा से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उतरौला विधानसभा में वर्ष 2012 से 2017 तक विधायक रहे।

 

Related Articles

Back to top button