उत्तर प्रदेशराज्य

भूमि विवाद में पीट-पीट कर वृद्ध की हत्या

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :देवरिया के मईल थाना क्षेत्र बगहा में भूमि विवाद में एक वृद्ध की गुरुवार को पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। एएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

देवरिया में भूमि विवाद में एक वृद्ध की गुरुवार को पीट कर हत्या कर दी गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए।

गांव के हरि गुप्ता उम्र 60 वर्ष का पड़ोसी से भूृमि को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की रात विवादित जमीन पर बने एक दीवार को एक पक्ष ने गिरा दिया। गुरुवार की सुबह इसकी भनक दूसरे पक्ष को लगी तो वह पूछताछ करने लगे।  विवाद बढ़ने के साथ मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कुछ लोगों ने हरि गुप्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फरार हो गए। मारपीट के दौरान उमाशंकर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, गौतम कुमार, अनिकेत समेत पांच लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

स्वजन के साथ उनके समर्थक शव लेकर मुसैला-मईल मार्ग पर रख कर थाने के सामने हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि यह घटना पुलिस की लापरवाही से हुई है। पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ दिनेश सिंह ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।

वृद्ध महिला की लगा रेतकर हत्या

उधर, कुशीनगर के कसया थानाक्षेत्र के गांव पिपरा के पंडित राजमंगल पांडेय नगर में गुरुवार की रात में 80 वर्षीय बुजुर्ग बेवा की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वृद्धा के पुत्र राजेश उर्फ छांगुर ने पट्टीदारों पर भूमि विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Back to top button