राष्ट्रीय

बंगाल में भाजपा नेताओं पर पथराव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पश्चिम बंगाल दौरे पर गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को तृणमूल (TMC) समर्थकों ने पथराव कर दिया। वे कोलकाता से 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर शहर जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोकने की कोशिश भी की। नड्डा की सुरक्षा में लापरवाही पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता बनर्जी सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

                       भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की कार के शीशे टूट गए।

कैलाश विजयवर्गीय घायल
भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके गए। एक बड़ा पत्थर उनकी कार के शीशे को तोड़ते हुए अंदर जा लगा। विजयवर्गीय ने कहा कि इस हमले में वे घायल हुए हैं, पुलिस की मौजूदगी में गुंड़ों ने उन पर हमला किया। नड्डा ने भी कहा कि कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button