उत्तर प्रदेशराज्य

कोहरे की चादर से ढके कई जिले

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :प्रदूषण और शुष्क मौसम दिसंबर का मिजाज बदल रहा है। माह के कई दिन बीत चुके हैं। मगर, दिन में पारा सामान्य से अधिक बना है। वहीं सुबह-शाम सर्द बनी हुई है। दिसंबर शुरू होते ही प्रदूषण बढ़ गया है। वहीं, मौसम भी शुष्क है। ऐसे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान ज्यादातर जनपदों में सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मुरादबाद में न्‍यूनतम 11 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री तापमान रहा। उधर, गोरखपुर में भी घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा।

प्रदेश के अधिकतर जनपदों में सामान्य से अधिक बना हुआ है पारा। जहां मुरादाबाद में न्‍यूनतम 11°C और अधि‍कतम 27°C तापमान रहा।

शहर में दृश्यता कम होने से यात्रियों का सफर करने में परेशानी हुई। उनका कहना है कि घने कोहरे के कारण उन्हें यात्रा करने में कठिनाई हो रही है। हम कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं देख पा रहे हैं और गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, सुबह-शाम कोहरा और बढ़ेगा। पहाड़ों से आ रही उत्तरी-पश्चिमी हवा मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाएगी। प्रदेश में सप्ताहभर में ठंड का इजाफा होगा। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम 12 के आसपास रहने की उम्मीद है।

सुबह कोहरा छटा, निकली धूप

लखनऊ में सुबह आठ बजे कोहरा छट गया। धूप निकल आई। ऐसे में लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। उधर, प्रदूषण का खतरा भी टला नहीं है। माैसम में आद्रता बढ़ते ही धुंध का प्रकोप बढ़ जाएगा। लिहाजा, अफसरों को प्रदूषण नियंत्रण के ठोस उपाय करने होंगे। नियमों को ताक पर रखकर हो रहे भवन निर्माण पर सख्ती दिखानी होगी। ग्रीन नेट, पानी छिड़काव व अन्य नियम पूरी करने की बाध्यता हो, ताकि निर्माण के वक्त धूल को वातावरण में फैलने से रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button