उत्तर प्रदेशराज्य

हापुड़ में भारत बंद का नहीं दिख रहा असर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में किए गए भारत बंद के आह्वान के चलते मंगलवार को दिन निकलते ही पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने सपा, बसपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। बाजारों, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी व आरआरएफ के जवान मुस्तैदी के साथ तैनात दिखे। हालांकि, सुबह दस बजे तक जनपद में बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिया है। मात्र कुछ बाजार देरी से जरूर खुले हैं।

हापुड़ में पुुलिस ने सपा के पूर्व मंत्री मदन चौहान सपा जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख बसपा जिलाध्यक्ष ए.के. कर्दम रालोद के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह तेवतिया समेत दर्जनभर पदाधिकारियों को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया।

किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया हुआ था। जिसका सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों ने समर्थन किया था। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी रणनीति बनाकर इससे निपटने में जुटे थे। मंगलवार को तड़के सुबह चार बजे से ही पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सपा के पूर्व मंत्री मदन चौहान, सपा जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख, बसपा जिलाध्यक्ष ए.के. कर्दम, रालोद के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह तेवतिया समेत दर्जनभर पदाधिकारियों को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया।

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा व सीओ सिटी एनएस वैभव पांडेय ने पुलिस बल के साथ शहर में पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। यहां तक कि व्यापारी नेताओं के साथ मिलकर बाजार को खुलवाते भी अधिकारी नजर आए। फिलहाल जनपद में शांति व्यवस्था का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button