राष्ट्रीय

भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कृषि सुधार बिलों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के मंगलवार को भारत बंद के आह्वान का कांग्रेस ने समर्थन किया है। भारत बंद के समर्थन में शहर व जिला कांग्रेस द्वारा संयुक्त धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दिए निर्देश। शहर व जिला कांग्रेस करेगी संयुक्त कार्यक्रम।

संसद द्वारा पारित तीन कृषि सुधार बिलों कृषक उपज व्यापार व वाणिज्य विधेयक, कृषक सशक्तीकरण व संरक्षण और कीमत आश्वासन व कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 का विरोध किसानों द्वारा किया जा रहा है। किसान संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस संसद के अंदर और बाहर इन विधेयकों का विरोध कर रही है। पार्टी ने भारत बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

किसानों के अांदोलन के समर्थन में राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस द्वारा मंगलवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी ने बताया कि सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट का घेराव होगा। कड़कड़ाती ठंड में हमारे देश का किसान सड़कों पर उतरकर सोई हुई सरकार को जगाने का काम कर रहा है, लेकिन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। अन्नदाता धरती का सीना चीर कर खेती कर अनाज उगाता है और वही अनाज हम खाते हैं। जो हमारे शरीर में लहू बनकर दौड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button