राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल: बम-गोली से थर्राया बाराबनी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :विधानसभा चुनाव के पहले शिल्पांचल में राजनीतिक हिंसाओं का दौर शुरू हो चुका है। शनिवार को बाराबनी थानांतर्गत जामग्राम इलाका बम एवं गोलियों से थर्रा गया। इस दौरान टीएमसी औऱ भाजपा एक-दूसरे पर बमबाजी और गोलीबारी का आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है।इस दौरान दर्जनों बाइकों में तोड़फोड़- आगजनी की गयी। इस दौरान तीन लोगों के गोली लगने से जख्मी होने की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। भाजपा का आरोप है कि आर नोय अन्याय के तहत भाजपा की ओर से जुलूस निकाला जा रहा था। तभी उनके जुलूस पर हमला किया गया। वहीं टीएमसी का आरोप है कि दुआरे-दुआरे सरकार कैंप पर भाजपा के लोगों ने हमला किया।

टीएमसी जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा अराजक तत्वों को संरक्षण दे रही है। यह इसी का परिणाम है।

टीएमसी आश्रित माफियाओं ने किया हमला: बाबुल

केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने आरोप लगाया कि टीएमसी ब्लाक अध्यक्ष माफियाओं को संरक्षण देते है। उनके नेतृत्व में ही भाजपा के जुलूस पर हमला कर गोलीबारी की गई है। टीएमसी को पता चल गया है कि अब वह लोग सत्ता में लौटने वाले नहीं है।

घटना अराजक तत्वों को संरक्षण देने का परिणाम: जितेंद्र तिवारी

टीएमसी जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा अराजक तत्वों को संरक्षण दे रही है। यह इसी का परिणाम है। जिन्हें जेल में होना चाहिए वह भाजपा में है। भाजपा के जुलूस में जो अराजक लोग थे। यह उसी का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button