उत्तर प्रदेशराज्य

भूमि विवाद में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :टड़ियावां थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में युवक को चाकुओं से गोद कर मार डाला। किसान को बचाने पहुंचे भाई, भाभी, बेटी और दामाद चाकू मारकर घायल कर दिया। ग्राम खजुरियापुरवा निवासी महेंद्र पुत्र गोविंद प्रसाद खेतीबाड़ी करते थे। मृतक के भाई मन्नीलाल ने बताया कि उन्होंने खनुआखेड़ा निवासी रामश्री से छह माह पूर्व एक बीघा 11 विसुआ खेत खरीदा था।

टड़ियावां थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में युवक को चाकुओं से गोद कर मार डाला। किसान को बचाने पहुंचे भाई भाभी बेटी और दामाद चाकू मारकर घायल कर दिया।

खेत पर गांव निवासी विकास ने कूड़ा डालकर कब्जा कर रखा था। उसको हटाने को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार कूड़ा हटाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ और मामला पुलिस तक भी पहुंचा। मंगलवार की सुबह मन्नीलाल और महेंद्र ने विकास और उनके परिवार के लोगों से कूड़ा हटाने के लिए कहा, इसके बाद महेंद्र गांव में रखी गुमटी से सामान खरीदने गया था। जहां पर घात लगाए बैठे विकास, अंकित, पंकज, विनोद, अंकुल और सतीश ने चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी पर मन्नीलाल, पुत्री विनीता, दामाद ओमप्रकाश और भाभी रामदेवी उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपित ने इन लोगों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button