उत्तर प्रदेशराज्य

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान दुखी है। भाजपा ने उसका भरोसा तोड़ा है। किसान अगर खुशहाल नहीं है तो देश तरक्की नहीं कर सकता है। अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा कि आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि कानूनों की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान दुखी है। भाजपा ने उसका भरोसा तोड़ा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि कानून की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का जो षड्यंत्र है वो हम खेती-किसानी करने वाले अच्छे से समझते हैं। हम अपने किसान भाइयों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हैं, जिससे एमएसपी, मंडी और कृषि की सुरक्षा करने वाली संरचना बची और बनी रहे। भाजपा अब खत्म!

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इससे पहले कहा कि भाजपा राज में किसान दुखी है। भाजपा ने उसका भरोसा तोड़ा है। नोटबंदी और जीएसटी से किसानों के हाथ खाली है। किसान को न तो मक्का, धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला और नहीं उसकी आय दुगनी हुई। समाजवादी पार्टी ने जो मंडिया बनवाई उन्हें भी समाप्त कर दिया। किसान कहां जाए। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार संबंधी कानून धोखा है। भाजपा ने भारत की बदनामी कराई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस किसान विरोधी सरकार को हटाएंगे।

Related Articles

Back to top button