उत्तर प्रदेशराज्य

4500 एबुलेंस के नहीं चलने से प्रदेश में हाहाकार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने रविवार रात 12 बजे से सेवा ठप कर दी। करीब 4500 एंबुलेंस खड़ी हो गईं। इससे पूरे प्रदेश में हाहाकार की स्थिति है। अमेठी में हादसे में घायल दो युवक डेढ़ घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे। खून से लथपथ युवकों को अस्पताल पहुंचाने वाला कोई नहीं था। कई कॉल के बावजूद एंबुलेंस नहीं मिली। एक पत्रकार ने CMO को फोन कर हादसे की जानकारी दी तब जाकर किसी तरह एंबुलेंस की व्यवस्था हो पाई।

                                4500 एबुलेंस के नहीं चलने से प्रदेश में हाहाकार

इसी तरह कई जिलों में लोग बेहाल हैं। लोगों को मजबूरन प्राइवेट एंबुलेंस की सुविधाएं लेनी पड़ रही है। उधर, हड़ताल से नाराज यूपी सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा लागू करने की चेतावनी दी है।

नई कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट देने पर हड़ताल
प्रदेश सरकार ने एंबुलेंस की एडवांस लाइफ सपोर्ट सेवा का कॉन्ट्रैक्ट नई कंपनी को सौंप दिया है। कंपनी बदलने पर अब पुराने कर्मियों को हटाया जा सकता है। इसी से सारे कर्मचारी सहमे हुए हैं और हड़ताल पर चले गए हैं।

लखनऊ में 6 हजार कर्मचारी हड़ताल पर
108, 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने बताया कि देर रात तक अधिकारियों से बातचीत का रास्ता तलाशा गया। लेकिन कोई हल न निकलने के कारण कर्मचारी प्रदर्शन को मजबूर हुए। रात 12 बजे से ही चक्का जाम है।

Related Articles

Back to top button