उत्तर प्रदेशराज्य

प्रधानमंत्री आज दोपहर वाराणसी को देंगे सौगात

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लंबे अरसे बाद प्रधानमंत्री आज सोमवार की दोपहर वाराणसी को देंगे योजनाओं की सौगात तो वहीं देव दीपावली पर भी वह शामिल होंगे और काशी के दिव्‍य और भव्‍य आयोजन का भी वह हिस्‍सा बनेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देव दीपावली पर बनारस आगमन के पीछे गहरा उद्देश्य छिपा है। कोविड-19 संक्रमण काल में काशी से विश्व को बड़ा संदेश देने की मंशा है। महामारी के बीच उत्सव को कैसे मनाया जा सकता है, पूरा आयोजन इस उद्देश्य में सिमट गया है।

प्रधानमंत्री आज सोमवार की दोपहर वाराणसी को देंगे योजनाओं की सौगात तो वहीं देव दीपावली पर भी वह शामिल होंगे और काशी के दिव्‍य और भव्‍य आयोजन का भी वह हिस्‍सा बनेंगे।

कार्यक्रम का 135 देशों मेंं सीधा प्रसारण 

जीवन जीने की यह प्रेरणा पूरे विश्व को देने के लिए ही देव दीपावली का 135 देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन को यह जिम्मेदारी दी गई है। मिर्जामुराद के खजुरी गांव में आयोजित जनसभा से लेकर गंगा घाट पर देव दीपावली को लेकर रोशन हुए दीप के अलावा सारनाथ में लाइट एंड साउंड तक के कार्यक्रम को कवर किया जा रहा है। पीएम मोदी का संबोधन दो स्थानों पर होगा। इसमें एक खजुरी गांव में तो दूसरा  राजघाट पर है। दोनों संबोधन में मंच के सामने 10-10 हजार लोगों की मौजूदगी रहेगी।

इस दौरान दो गज की दूरी का ख्याल रखा गया है। इसी मानक पर कुर्सियां लगाई जा रही हैं। इसके अलावा लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मौके पर मास्क वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा जनसभा व कार्यकर्ता संवाद स्थल में प्रवेश से पहले ही लोगों का हाथ सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही थर्मल स्कैङ्क्षनग भी होगी। कार्य ब्लू प्रिंट के अनुसार गंगा घाट पर दीये जलने के बाद उभरे मनोहारी दृश्य के साथ ही नगर की सड़कों पर भी रोशन किए गए दीये को भी प्रसारित किया जाएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत को काशी तैयार 

देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए काशी तैयार है। जनसभा स्थल से लेकर गंगा घाट तक दीपोत्सव और जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री काशी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। खजुरी गांव में जनसभा स्थल से 2447 करोड़ से बने 73 किलोमीटर 6 लेन चौड़ीकरण का लोकार्पण करेंगे। राजघाट पर देव दीपावली का शुभारंभ करने के साथ पर्यटन विभाग के वेबसाइट लांच करेंगे। प्रधानमंत्री चेतसिंह घाट पर लेजर शो का दीदार करने के साथ गंगा में नौका विहार भी करेंगे।  गंगा घाट और गंगा उस पार, मंदिरों और मकानों पर 15 लाख से अधिक दीप जलाएं जाएंगे। इसके अलावा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। सारनाथ में लाइट एंड साउंड देखेेंगे।

देश का दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का बनारस में इस वर्ष का दूसरा दौरा है। उनके दूसरे दौरे से पहले काशी सजधज कर तैयार है। राजघाट पर गंगा में जेटी बनने के साथ मंच का रूप दिया गया है। मंच के पीछे कोई पर्दा नहीं होगा, पीछे सिर्फ गंगा की लहरें दिखाई पड़ेंगी। गंगा पर रंग-बिरंगे दीपों के साथ आसपास मकानों पर भी दीप जलेंगे। गंगा घाट के मकानों और मंदिरों में रंग-बिरंगे झालर, लाइट लगाए गए हैं। इसके अलावा शहर सभी मंदिर, सरकारी कार्यालय और सड़क पर रंग-बिरंगे झालरों से सजा है।

Related Articles

Back to top button