उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश भाजपा को मिले दो सह संगठन मंत्री

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए दो सह संगठन मंत्रियों को नियुक्त किया गया है।

 

उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल के अधिक काम को कम करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय ने भवानी सिंह तथा कर्मवीर को उत्तर प्रदेश भाजपा में सह संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल के अधिक काम को कम करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय ने भवानी सिंह तथा कर्मवीर को उत्तर प्रदेश भाजपा में सह संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया है। भवानी सिंह वाराणसी में रहकर पूर्वी उत्तर प्रदेश का काम देखकर संगठन मंत्री सुनील बंसल को रिपोर्ट करेंगे। इसी तरह से कर्मवीर मेरठ में रहकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के काम देखकर संगठन मंत्री सुनील बंसल को अपनी रिपोर्ट देंगे। अब भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर की रिपोर्ट पर संगठन से कोई भी कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button