उत्तर प्रदेशराज्य

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को दी जन्मदिन की बधाई

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आज यानी 21 नवंबर को 79वां जन्मदिन है। राजभवन में उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से भेंट कर उनको जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजभवन में करीब आधा घंटा रहे, उन्होंने राज्यपाल को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन के स्वास्थ्य का भी हाल भी जाना। उनको शुभकामना भी दी।

गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने 29 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला था। बच्चों तथा महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील आनंदीबेन को गुजरात की आयरन लेडी का खिताब भी मिला है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पद संभालने से पहले वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं। आबंदीबेन पटेल 1998 से गुजरात की विधायक थीं।

Related Articles

Back to top button