उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में सिविल अस्‍पताल के डॉक्टर फ‍िर हुए कोरोना संक्रम‍ित

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कोरोना ने एक बार फ़िर सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर को दो माह बाद अपना शिकार बनाया है। इससे पहले सिविल के करीब 14 डॉक्टर समेत 85 मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो चुके हैं। इस बार बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय जैन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं। दो महीने से सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ में कोरोना संक्रमण पूरी तरह थम चुका था। इससे अस्पताल प्रबंधन राहत की सांस ले रहा था। मगर एक डॉक्टर के फिर संक्रमित होने से प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई हैं।

डॉक्टर संजय जैन को करीब 10 दिन पहले हल्की खांसी जुकाम व बुखार की दिक्कत हुई थी। इसके बाद आशंका के आधार पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी।

डॉक्टर संजय जैन को करीब 10 दिन पहले हल्की खांसी, जुकाम व बुखार की दिक्कत हुई थी। इसके बाद आशंका के आधार पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। तब से वह होम आइसोलेशन में हैं। उनके संपर्क में आए अन्य डाक्टरों व मेडिकल स्टाफ के नमूने भी लेकर जांच को केजीएमयू भेजे गए हैं। परिवार के लोगों के भी नमूने लिए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ एसके नंदा ने बताया कि दो महीने से अस्पताल के मेडिकल स्टाफ व डाक्टरों में संक्रमण थमा हुआ था, लेकिन अब फिर से एक डॉक्टर संक्रमित हुए हैं।

कोरोना से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों व तीमारदारों को भी लगातार जागरूक किया जाता रहता है। शारीरिक दूरी व मास्क का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अगर कोई बिना मास्क लगाए आता है तो पहले उसको मास्क उपलब्ध कराया जाए। उसके बाद ही अस्पताल की ओपीडी या इमरजेंसी में प्रवेश करने दिया जाए।

Related Articles

Back to top button