उत्तर प्रदेशराज्य

म्यूनिसिपल Bond का भविष्य बुधवार को होगा तय

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : लखनऊ नगर निगम के दो अरब के म्यूनिसिपल बॉन्ड का भविष्य बुधवार 11 नवंबर को तय होगा। शनिवार को नगर निगम की टीम ने दिल्ली जाकर बॉड से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। अब बुधवार को मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिमेड कंपनियों के बीच बीडिंग होगी। तब यह तय हो जाएगा कि कौन सी कंपनी बॉंड खरीदने की इच्छुक है। नगर निगम की टीम निवेशकों से संपर्क कर रही है। यह बॉंड आम लोगों के लिए नहीं होंगे।

लखनऊ नगर निगम के दो अरब के म्यूनिसिपल बॉन्ड का भविष्य बुधवार 11 नवंबर को तय होगा।

दिल्ली से लौटे नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि बॉंड को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है। बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिेड कंपनियों की बीडिंग होगी और तब पता चल सकेगा कि बॉंड खरीदने में कौन-कौन सी कंपनियां इच्छुक है।

लंबे समय से चल रही है कवायद

कुछ समय पहले ही नगर निगम म्यूनिसिपल बॉंड जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, लेकिन पेंच फंस जाने से मामला लटक गया था और फिर फाइल ठंडे बस्ते में चली गई थी। इससे पूर्व बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में नगर निगम के म्यूनिसिपल बॉंड का पंजीकरण भी हो गया था। नगर निगम चाहता है कि अगर उसकी वित्तीय स्थिति खराब होती है तो शासन अभी से यह लिखित गारंटी दे कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय फंड से ब्याज रहित लोन तत्काल उपलब्ध करा देगा। यह स्थिति भी तब आ सकती है, जब बॉंड की अचानक वापसी होने लगे। हालांकि बाद में शासन ने नगर निगम के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी थी।

यह प्रयास हो चुके हैं

नगर निगम सदन ने दो अरब के बॉंड जारी करने पर सहमति दे दी है। इससे पूर्व इवेस्र्ट समिट में प्रधानमंत्री भी लखनऊ और नगर निगम की तरफ से जारी होने वाले बॉंड की घोषणा कर चुके हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड 2015 व अन्य नियमों का पालन कराने के लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button