विपक्ष के हंगामे के बीच चला मानसून सत्र का पहला दिन
आज सदन की कार्यवाही पूरी हुई। कल सुबह 11 बजे दोबारा सदन शुरू होगा।
सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी
निधन के निर्देश के बाद सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी है। विपक्ष के नेता अपने सवाल पूछ रहे हैं। सरकार के मंत्रियों की तरफ से उनके जवाब दिए जा रहे हैं।
विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू
सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष के अपमान के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस कारण सदन को दो बार स्थगित करना पड़ा। 12.20 बजे से फिर से कार्यवाही शुरू हुई।
कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने निधन के निर्देश पढ़े। इस दौरान सभी लोग शांत हो गए। सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।
15 मिनट के लिए हाउस स्थगित
प्रश्नकाल में विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभी अध्यक्ष सतीश महाना ने 15 मिनट के लिए हाउस स्थगित कर दिया है।
प्रदेश के आठ अस्पतालों में कैंसर के इलाज की व्यवस्था- ब्रजेश पाठक
सपा विधायक पल्लवी पटेल के प्रश्न का उत्तर देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कानपुर मेडिकल कॉलेज, केजीएमयू, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज समेत आठ बड़े अस्पतालों में कैंसर का इलाज किया जा रहा है। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में रिसर्च जारी है। जरूरत हुई तो केंद्र सरकार से बात करके आगे भी रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे।