उत्तर प्रदेशराज्य

रामपथ पर अतिक्रमण करना पड़ेगा भारी

स्वतंत्रदेश ,लखनऊअयोध्या के रामपथ पर अतिक्रमण करना अब लोगों को भारी पड़ेगा। खासकर उन लोगों को जो अवैध तरीके से रामपथ पर बिल्डिंग मटेरियल का व्यवसाय करते हैं। बृहस्पतिवार को नगर निगम ने सहादतगंज से सिविल लाइन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। बृहस्पतिवार को सहादतगंज से सिविल लाइन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिन लोगों ने रामपथ के फुटपाथ पर बिल्डिंग मटेरियल रखा है, उसको हटाया जा रहा है।अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। बृहस्पतिवार को सहादतगंज से सिविल लाइन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिन लोगों ने रामपथ के फुटपाथ पर बिल्डिंग मटेरियल रखा है, उसको हटाया जा रहा है।रामपथ पर सैकड़ों कुंतल रखी गई मोरंग और अन्य बिल्डिंग मटेरियल को जब्त किया गया। इसे नगर निगम के वाहनों में लोड करके नगर निगम परिसर में ले जाया जा रहा है साथ ही इसके मालिक पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि रामपथ पर यदि कोई भी व्यवसाई अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, रामलला दर्शन के सुगम मार्ग के लिए योगी सरकार ने सहादतगंज से नयाघाट तक 13 किलोमीटर का रामपथ बनवाया है। इसके किनारे पैदल आवाजाही के लिए फुटपाथ भी बनाए गए हैं। फुटपाथ पर आए दिन लोग अतिक्रमण करते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है।

Related Articles

Back to top button