उत्तर प्रदेशराज्य

24 घंटे में बदलेगा यूपी का मौसम, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

स्वतंत्रदेश ,लखनऊयूपी में मौसम बदल गया है। कुछ दिन पहले दिन का मौसम गर्म हो रहा था। लेकिन अब दिनभर ठंडी हवा चलने से सुबह और शाम ठंड रह रही है। मौसम विभाग ने अभी तेज हवा चलने का आसार जताया है। हवा की गति में रविवार के बाद से कमी आएगी और सोमवार से तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। चार दिन पूर्व यूपी के कुछ जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई थी। पश्चिमी विक्षोभ तो गुजर गया लेकिन उसका असर अभी तेज हवा के रूप में बरकरार है। शुक्रवार को सुबह से रात तक ठंडी हवा चलती रही। दोपहर में धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा के चलते उसका असर कम रहा। शाम ढलने के बाद ठंड बढ़ गई।

आगरा में ये रहा तापमान

आगरा में तेज हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। आगरा का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान थोड़ा सा कम रहा।

Related Articles

Back to top button