उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान पूरा

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:यूपी विधान परिषद के दो सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया। मतदान में 403 में से कुल 396 विधायकों ने मतदान किया। समाजवादी पार्टी के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण मतदान नहीं कर सका। वहीं, स्वास्थ्य खराब होने के कारण सपा विधायक मनोज पारस भी मतदान नहीं कर सके। कांग्रेस के दोनों विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बसपा के भी एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

दोपहर तीन बजे तक 396 वोट पड़े
यूपी विधान परिषद चुनाव की दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव में दोपहर तीन बजे तक 396 वोट पड़े हैं। अभी भी सात वोट बाकी हैं।

अब तक 387 विधायकों ने किया मतदान
दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए अब तक 387 विधायकों ने वोट डाला है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों से गंभीरता से मतदान करने की अपील की थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा के दोनों प्रत्याशी बड़े अंतर से उपचुनाव जीतेंगे।सपा व भाजपा विधायकों का मतदान जारी है। इन चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है।सपा प्रत्याशियों राम करन निर्मल और रामजतन राजभर ने विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के विधायकों के घर जाकर वोट मांगे थे। प्रत्याशियों ने सामाजिक न्याय की दुहाई देकर वोट मांगा। दोनों प्रत्याशियों ने दावा किया था कि सत्ता पक्ष के कई विधायकों ने आरक्षण बचाने के लिए उन्हें वोट देने का भरोसा दिया है।सपा प्रत्याशी भाजपा विधायकों से मिलने उनके घर गए। जहां मुलाकात नहीं हो पाई उनके घरों में पत्र डाला। दोनों प्रत्याशियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संजय निषाद, अपना दल विधायकों के घर पर पत्र डाला।

Related Articles

Back to top button