उत्तर प्रदेशराज्य

बदलेगा मौसम, कई ज‍िलों में बरसेंगे मेघ

स्वतंत्रदेश ,लखनऊयूपी में कई द‍िनों से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। कहीं धूप तो कहीं कोहरा छाया है। कहीं-कहीं तो बार‍िश भी देखने को म‍िल रही है। गणतंत्र दिवस की बात करें तो आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। सुबह से नीला आसमान और खिली हुई धूप देखने को मिलेगी।

हालांकि, ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे ठंड का एहसास होगा। मौसम व‍िभाग ने 31 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह और देर रात मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन दिनभर मौसम साफ रहेगा। 31 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा और किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान प्रदेश ग्रीन जोन में रहेगा, यानी मौसम पूरी तरह अनुकूल रहेगा।मौसम विभाग के र‍िपोर्ट की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्र‍िय हो रहा है जो 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। उसके बाद 31 जनवरी तक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे बारिश होने की संभावना बन रही है।

दोबारा दस्‍तक देगी ठंड

बताया जा रहा है क‍ि बारिश से उत्‍तर प्रदेश के तापमान में कमी आएगी और ठंड दोबारा से दस्‍तक देगी। लेकिन इस बीच 5 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यूपी का मौसम भी ऐसा ही बना रहेगा। धूप से मौसम सुहाना रहेगा। हालांक‍ि सुबह शाम हल्‍का कोहरा छाया रह सकता है। द‍िनभर सर्द हवाएं भी चल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button