उत्तर प्रदेशराज्य

अब एप से जमा करें हाउस टैक्‍स, शिकायतों का भी होगा न‍िस्‍तारण

 स्वतंत्रदेश ,लखनऊहाउस टैक्स का निर्धारण करने से लेकर उसे जमा करने के लिए अब नगर निगम की वेबसाइट की झंझट से राहत मिल सकेगी। अभी नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर हर बार लॉगइन करना पड़ता था। कई अन्य प्रक्रियाओं को भी अपनाना पड़ता था लेकिन अब हाउस टैक्स से लेकर नगर निगम से जुड़ी सुविधाएं मोबाइल एप पर होंगी। प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करते ही अब नगर निगम से जुड़ जाएंगे। इसमे शिकायत दर्ज कराने से लेकर उसके निस्तारण प्रक्रिया का अपडेट भी मिलता रहेगा।

आपको बता दें क‍ि एप पर हाउस टैक्स का पुराना विवरण भी मौजूद रहेगा। नगर निगम ने एप बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ऐसा हो जाने से पारदर्शिता बढ़ेगी। वैसे तो पहले से ही हाउस टैक्स की सुविधा आनलाइन है। इसी तरह शिकायतें भी राज्य सरकार के एप 311 में दर्ज हो रही हैं लेकिन अब नगर निगम का एप बनाया जा रहा है। दरअसल हाउस टैक्स का निर्धारण आनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन इसमे गड़बड़ी होने लगी थी और गलत तरह से कर निर्धारण होने से नगर निगम ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया है।सभी डिजिटल से बैकिंग भुगतान की सुविधा होगी। नगर निगम की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं की शिकायतें दर्ज हो सकेंगी। अगर शिकायत हो गई है तो उसकी जानकारी भी एप पर अपलोड हो जाएगी। हाउस टैक्स निर्धारण के साथ ही नाम परिवर्तन भी करा सकेंगे। इसके अलावा लाइसेंस बनवाने से लेकर नगर निगम के अन्य कर को भी जमा कर सकेंगे। नगर निगम से जुड़ी सभी जानकारियां मिल सकेंगी।नगर आयुक्‍त इंद्रजीत सिंह ने बताया क‍ि हाउस टैक्स के लिए मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है। जिसे नए वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से लांच किया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि एप डाउनलोड करने के बाद हाउस टैक्स से जुड़ी तमाम जानकारियां मिल सकेंगी। वहीं दूसरी तरफ भुगतान भी हो सकेगा। अभी हर बार वेबसाइट को लॉगइन करना पड़ता था, लेक‍िन अब इससे राहत मिल सकेगी।

नगर निगम से जुड़ी सुविधाओं की म‍िलेगी जानकारी

इसके अलावा उन्‍होंने बताया क‍ि इसी तरह शिकायतों को दर्ज कराने के साथ ही नगर निगम से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी। एक बार एप पलोड करने के बाद बार-बार उसमे अपनी जानकारी नहीं देगी पड़ेगी। एप तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है और इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button