उत्तर प्रदेशलखनऊ

गणराज्य के एकता के सूत्रधार थे वो

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर राजधानी के हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय गणराज्य के एकता के सूत्रधार थे। उनका जीवन देशभक्ति की अलख जगाने के लिए समर्पित रहा। वह पटेल जी ही थे, जिन्होंने 562 रियासतों को एकता के सूत्र में बांधा।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशभक्ति की अलख जगाने के लिए समर्पित रहा

वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि सरदार पटेल की कर्मठता, राष्ट्रीयता, देशभक्ति के उदाहरण आज हम सबके सामने है। खेड़ा और बंडोला सत्याग्रह में देश भर में प्रवास कर उन्होंने राष्ट्रीयता की अलख जगाई। मुझे खुशी है कि मैं गुजराती हूं। अंग्रेजों ने सोचा था कि आजादी के बाद इतनी रियासत एक नहीं हो सकती। आज एक एकड़ जमीन हम किसी को नहीं देते। तब पूरे देश को एक करने के लिए सरदार पटेल ने ही नीति बनाई।

राज्यपाल ने कहा कि भावनगर से इसकी शुरुआत हुई और समय के साथ एक अखण्ड गुजरात बन गया। हमारे पीएम गुजरात में है। वहां नर्मदा नदी पर सरदार की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बनाई गई है। वह प्रतिमा मात्र नहीं,  सरदार पटेल के संघर्षमय जीवन का प्रतीक है। इस मौके पर विधायक शशांक वर्मा, राजेश्वरी देवी पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मुख्य सचिव सहित कई अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने यहां एक स्मारिका का विमोचन भी किया।

Related Articles

Back to top button