उत्तर प्रदेशलखनऊ

युवक ने गोमती में लगाई छलांग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :सीतापुर रोड स्थित पक्का पुल से रविवार रात युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को निकला और ट्रामा लेकर पहुंची। जहां, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

चौकी प्रभारी मदेहगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर नदी में कूदे उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद प्रेम को किसी तरह बाहर निकाला।

इंस्पेक्टर हसनगंज अमरनाथ वर्मा के मुताबिक युवक के पास से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान फैजुल्लागंज निवासी प्रेम उर्फ राहुल कनौजिया (28) के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात युवक पक्का पुल की रेलिंग के पास पहुंचा। उसने अपनी बाइक रेलिंग के पास रोकी और चप्पल भी उतार दिए। इसके बाद कुछ देर नदी की ओर देखता रहा। दूर खड़े कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया। पर उसने न सुनी और गोमती नदी में छलांग लगा दी। यह देख लोगों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी मदेहगंज और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर नदी में कूदे उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद प्रेम को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस उसे आनन फानन ट्रामा लेकर पहुंची। जहां, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने प्रेम के पास से मिले मोबाइल से उसके परिवारीजनों को सूचना दी। ट्रामा पहुंचे परिवारीजनों बताया कि प्रेम का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले ही झगड़े के बाद वह अपने मायके चली गई। प्रेम ने उसे बुलाने का प्रयास किया पर वह नहीं मानी। इस पर वह परेशान चल रहा था। रात घर से निकला और उसने अत्महत्या करने के लिए गोमती में छलांग लगा दी।

Related Articles

Back to top button