उत्तर प्रदेशराज्य

 कोहरे के साथ गलन भरी ठंड, खतरनाक स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण

स्वतंत्रदेश प्रदेश लखनऊ में दिन और रात के तापमान में अगले कुछ दिन तक बहुत अधिक बदलाव नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।शुक्रवार को रात में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। इससे रात में थोड़ी ठंड बढ़ सकती है। हालांकि आगे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। अगले पांच दिन तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को बादल छाया रहेगा। इसकी वजह से सुबह ठंड रहेगी। रात में कोहरा रहेगा। शनिवार दिन में मौसम साफ रहेगा।

लखनऊ में 296 पहुंचा एक्यूआइ

राजधानी में तापमान में भले बहुत अधिक बदलाव नहीं दिख रहा हो, लेकिन वायु प्रदूषण का स्तर अभी भी खतरनाक स्तर पर है। लखनऊ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 296 रहा। आगे भी वायु प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। रविवार तक एक्यूआइ 280 के पास रहने का अनुमान है। इसलिए विशेषज्ञों ने सांस के रोगियों को अपना विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी है।

Related Articles

Back to top button