उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में पारा ग‍िरने के साथ ठंड में तेजी से इजाफा होगा। मौसम व‍िभाग ने इसके संकेत दे द‍िए हैं। प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। रात का तापमान करीब 7 से 8 ड‍िग्री पहुंच गा है। ऐसे में लोगों को सर्दी ने सताना शुरु कर द‍िया है। कानपुर, नोएडा, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ मंडलों में रात के समय तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है।कानपुर में सीजन की सबसे सर्द रात का रिकार्ड बनने के साथ ही अब शनिवार से भी दिन में सर्दी बढ़ने के आसार हैं। दस साल पहले 2013 में 14-15 दिसंबर की रात में इतना कम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तेज हवा चलने से अब शनिवार को दिन में कंपाने वाली सर्दी बढ़ेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एस एन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को मौसम में सर्दी बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं।

वातावरण में इस समय किसी भी तरह का मौसमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इससे हवा बगैर किसी अवरोध के बह रही है। गुरुवार-शुक्रवार की रात में शहर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा है जो इससे पहले 2013 में दर्ज किया गया था। पहाड़ों पर गिरी बर्फ की वजह से आ रही हवा के साथ सर्दी भी बढ़ने वाली है। शनिवार को दिन में धूप निकलेगी लेकिन हवा में सर्दी से लोगों को चुभन महसूस होगी।इसके साथ ही दिसंबर महीने में सर्दी का प्रकोप बढ़ने की शुरुआत हो रही है। 2019 में 28 दिसंबर को शहर का न्यूनतम तापमान दो डिग्री रहा है। इसी तरह 2015 में 20 और 22 दिसंबर को रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्र्री दर्ज किया जा चुका है। दिसंबर महीने में रात का तापमान दो से सात डिग्री के बीच अक्सर बना रहता है। रात का तापमान नीचे जाने से अब दिन की सर्दी बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

आधा दिसंबर बीत गया है। प्रयागराज में अभी कंपकपी और दिन धुंध में खो जाए ऐसी स्थिति नहीं आई है। लेकिन न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट है। जबकि उच्चतम ताममान में बहुत कम अंतर आया है। इसे तूफान मिंचौग का प्रभाव माना जा रहा है। साथ ही पछुआ हवाओं के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी है। पछुआ से सुबह-शाम सिहरन महसूस हो रही है।

एक दिसंबर को प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था, जबकि 15 दिसंबर को सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ठंड में वृद्धि के लिए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव और दिन के तापमान में भारी गिरावट जरूरी है। अभी सुबह कोहरा तो हो रहा है लेकिन उसके बाद दिन में अच्छी धूप निकल रही है। इससे ठंड अपने प्रचंड रूप में आ रही नहीं पा रही है।

Related Articles

Back to top button