उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा कल

स्वतंत्रदेश ,लखनऊमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर हैं। इस दौरान वह करीब तीन घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। वह सुबह 10:20 पर अयोध्या पुलिस लाइन पहुंचेंगे।10:25 पर कंपोजिट विद्यालय पुलिस लाइन में हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ करेंगे। 11:20 पर कंपोजिट विद्यालय से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 11:40 पर राम कथा पार्क हैलीपैड पहुंचेंगे।

इसके बाद 11:45 पर हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। 12:00 बजे रामलला के दरबार पहुंचेंगे। इसके बाद निर्माणाधीन राम मंदिर का अवलोकन करेंगे।

12:20 पर बड़ा भक्त मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। 1:00 बजे बड़ा भक्तमाल से मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button