उत्तर प्रदेशराज्य

 दीपावली पर वंदे भारत समेत चलेंगी कई विशेष ट्रेनें

 स्वतंत्रदेश ,लखनऊदीपावली पर ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही हैं। पूर्व में जो विशेष ट्रेनें समय सारिणी में आई उनमें भी जगह नहीं है। यात्रियों की परेशानी देखते हुए रेलवे ने दीपावली विशेष वंदे भारत समेत कई त्योहार विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है।रेलवे ने वंदे भारत समेत कई ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी है। इसमें नई दिल्ली से 02252 वंदे भारत स्पेशल का संचालन 11, 14 और 16 नवंबर को सुबह 7:25 बजे होगा। वंदे भारत 12:02-12:05 बजे कानपुर सेंट्रल, दोपहर 2:08-2:10 बजे प्रयागराज जंक्शन, 3:50-4:00 बजे पीडीडीयू, शाम 5:15-5:17 बजे बक्सर, 6:08-6:10 बजे आरा व शाम सात बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में 02251 के रूप में पटना से 12, 15 व 17 नवंबर को सुबह 7:30 बजे चलेगी, 8:28-8:30 बजे आरा, 9:28-9:30 बजे बक्सर, 10:28-10:30 बजे पीडीडीयू व दोपहर 12:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।कानपुर 2:18-2:20 बजे व शाम सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन से प्रयागराज से नई दिल्ली मात्र 6:45 घंटे में पहुंच जाएंगे। इसी तरह 09117 सूबेदारगंज-सूरत विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार चार नवंबर से 25 नवंबर तक शाम 7:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात आठ बजे सूरत पहुंच जाएगी।

Related Articles

Back to top button