उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ की समिट बिल्डिंग में बवाल

स्वतंत्रदेश,लखनऊलखनऊ में गोमती नगर स्थित समिट बिल्डिंग में रविवार को हंगामा हो गया। यहां क्लब में एंट्री के दौरान नशे में धुत एक युवक और बाउंसरों के बीच धक्का-मुक्की हुई। फिर युवक ने अपना हाथ शीशे पर मार दिया। इससे उसके हाथ में काफी चोट आई। इसके बाद वह सीढ़ियों पर ऐसे ही घुमता आया।

आखिरी में ग्राउंड फ्लोर पर आया, तो ब्लड निकलने के चलते उसकी स्थिति काफी खराब हो गई थी। वह समिट के बाहर दीवार में गिर लेट गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको वहां से हटाया। उसके बाद इसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिल्डिंग में लगे CCTV में यह घटना कैद हो गई।

फायरिंग की अफवाह उड़ी
इस विवाद के बाद समिट बिल्डिंग में फायरिंग की अफवाह उड़ गई। लड़के और लड़कियों के बीच विवाद और फिर गोली चलने से किसी के घायल होने की सूचनाएं फैली, लेकिन कुछ देर बाद ही स्थिति साफ हो गई। दरअसल, बिल्डिंग की सीढ़ियों से लेकर नीचे ग्राउंड फ्लोर की फर्श पर खून ही खून दिख रहा था। इसलिए कई लोग घबरा भी गए। इस मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने रात 12 बजे तक समिट के क्लबों को बंद करा दिया।

Related Articles

Back to top button