उत्तर प्रदेशराज्य

पेट्रोल पी लिया ताकि बात सीधे CM तक पहुंचे

स्वतंत्रदेश,लखनऊविधानसभा सत्र चल रहा था। लखनऊ के हजरतगंज चौराहे से विधानसभा मार्ग तक 50 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इसी बीच विधान भवन के सामने एक महिला दौड़ते हुए आई। पेट्रोल पिया और बचा हुआ अपने ऊपर डाल लिया।महिला खुद को आग लगाने ही वाली थी कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वह चिल्लाई…खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगी। बाद में उसे शांत कराकर सिविल अस्पताल ले जाया गया। किसी तरह उसकी जान बची। फिर शिकायत लिखी गई।पूछताछ में यह पता चला कि खुद को आग लगाने वाली महिला बागपत की रहने वाली है। कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस उसके भाई की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसी से आहत होकर उसने विधानसभा के सामने खुद को जलाकर मरने का कदम उठाया।

पहली वजह: कुछ मामलों में ऐसा होता है कि व्यक्ति कई बार सरकार या किसी नेता से अपनी परेशानी बताता है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पाता। तब ऐसी सिचुएशन आती है कि उसे अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का जरिया ढूंढना पड़ता है। ऐसे में लोग भीड़ वाली जगहों या फिर विधानसभा जैसी बड़ी सरकारी बिल्डिंग के आगे आकर ऐसे स्टंट करते हैं। इससे मीडिया अटेंशन मिल जाती है और उनकी बात सरकार तक कम समय में पहुंचती है।

दूसरी वजह: कई बार ये चीजें जानबूझकर दूसरे लोगों से करवाई जाती हैं। जैसे राजनीतिक पार्टियां दूसरे दलों को लापरवाह बताने के लिए अपने वर्कर्स से ऐसा करवाती हैं। ऐसा करने के लिए पार्टियां अपने लोगों को लंबी-चौड़ी रकम भी देती हैं।

तीसरी वजह: कुछ मामले सच भी होते हैं। कई बार लोग इतना परेशान हो जाते हैं कि उन्हें खुदकुशी के अलावा दूसरा कोई रास्ता नजर नहीं आता। ऐसे केस में लोग पब्लिक प्लेस में जाकर खुद को चोट पहुंचाते हैं। इससे उनकी बात पुलिस की नजर में जल्दी आ जाती है। FIR भी लिख दी जाती है और अपराधियों को सजा मिलती है।

Related Articles

Back to top button